हारे हम तो हारे तुम बनो ना सहारे हम पे दया करो लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










हारे हम तो हारे
तुम बनो ना सहारे
हम पे दया करो
श्याम अब दया करो
श्याम जिसने भी
तेरा नाम लिया है
गिरता ना कभी वो
तूने थाम लिया है
हारें हम तो हारें
तुम बनो ना सहारे
हम पे दया करो
श्याम अब दया करो।।
तर्ज हम प्यार है तुम्हारे।


है तेरे सामने
आए हम मांगने
अर्जी पे गौर दो
आओ ना थामने
गिरते को उठाओ
रोते को हँसाओ
हम पे दया करो
श्याम अब दया करो।।


हम जग के सताए
तेरे दर पे है आए
जो तू ना अपनाए
बोलो कहाँ पे जाए
झूठी दुनिया सारी
एक आस है तुम्हारी
हम पे दया करो
श्याम अब दया करो।।









हर लेखा जगत का
किस्मत के हाथ में
किस्मत को बनाना
है तेरे हाथ में
लाज गोलू की सारी
तेरे हाथों मुरारी


हम पे दया करो
श्याम अब दया करो।।


हारे हम तो हारे
तुम बनो ना सहारे
हम पे दया करो
श्याम अब दया करो
श्याम जिसने भी
तेरा नाम लिया है
गिरता ना कभी वो
तूने थाम लिया है
हारें हम तो हारें
तुम बनो ना सहारे
हम पे दया करो
श्याम अब दया करो।।













haare hum to haare tum bano na sahare lyrics