ग्यारस का दिन हम भक्तो का खास होता है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
ग्यारस का दिन
हम भक्तो का खास होता है
श्याम सलोना उस दिन
मेरे पास होता है
श्याम को दिल में बिठाते है
और दिल का हाल सुनाते है।।
तर्ज लाल दुपट्टा।
लीले चढ़ के साँवरिया
भक्तो के घर में आता है
भक्तो का दिल स्वागत में
यूँ फुला नहीं समाता है
श्याम की खुशबु का
सबको आभास होता है
श्याम सलोना उस दिन
मेरे पास होता है
श्याम को दिल में बिठाते है
और दिल का हाल सुनाते है।।
श्रद्धा की थाली में हम
विश्वास का माखन लाए है
सेवा की थाली में सजाकर
भक्ति भोग हम लाए है
रूचि रूचि भोग लगाएगा
अहसास होता है
श्याम सलोना उस दिन
मेरे पास होता है
श्याम को दिल में बिठाते है
और दिल का हाल सुनाते है।।
तेरे कीर्तन में सांवरिया
होता बड़ा कमाल है
मीरा का एकतारा बोले
नरसी की करताल है
तेरी भी वंशी बाजे
आभास होता है
श्याम सलोना उस दिन
मेरे पास होता है
श्याम को दिल में बिठाते है
और दिल का हाल सुनाते है।।
ग्यारस का दिन
हम भक्तो का खास होता है
श्याम सलोना उस दिन
मेरे पास होता है
श्याम को दिल में बिठाते है
और दिल का हाल सुनाते है।।
gyaras ka din hum bhakto ka khas hota hai hindi lyrics