गोविंद बोलो रे गोपाल बोलो रे भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










गोविंद बोलो रे गोपाल बोलो रे
बंशी वाला प्रभु का प्यारा नाम है।।


वो चीर बढ़ाने वाला है
वो लाज बचाने वाला है
घनश्याम बोलो रे
राधे श्याम बोलो रे
बंशी वाला प्रभू का प्यारा नाम है।।


वो नाग नाथने वाला है
वो रास रचाने वाला है
गिरधारी बोलो रे
बनवारी बोलो रे
बंशी वाला प्रभू का प्यारा नाम है।।


वो गीता गाने वाला है
वो चक्र चलाने वाला है
चाहे ग्वाला बोलो रे
चाहे काला बोलो रे
बंशी वाला प्रभू का प्यारा नाम है।।









गोविंद बोलो रे गोपाल बोलो रे
बंशी वाला प्रभु का प्यारा नाम है।।
गीतकारगायक राजेंद्र प्रसाद सोनी।
8839262340










govind bolo re gopal bolo re lyrics