घर पे ओ श्याम प्यारे तुम आते जाते रहना भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
घर पे ओ श्याम प्यारे
तुम आते जाते रहना
किस्मत सजाते रहना
खुशियाँ लुटाते रहना
घर पे ओ श्याम प्यारें
तुम आते जाते रहना
किस्मत सजाते रहना
खुशियाँ लुटाते रहना
बच्चो से श्याम प्यारे
रिश्ता निभाते रहना
घर पे ओ श्याम प्यारें
तुम आते जाते रहना।।
तर्ज दीवाना तेरा आया।
आने से तेरे बाबा
दुनियाँ नई बसेगी
खुशियाँ जो छुप गई है
झोली में आ गिरेगी
अपने गले से बाबा
हमको लगाते रेहना
घर पे ओ श्याम प्यारें
तुम आते जाते रहना
किस्मत सजाते रहना
खुशियाँ लुटाते रहना।।
कीर्तन का कर बहाना
चाहत ये तुमसे की है
विनती हमारे दिल की
इस पार्थना से की है
हम से ओ श्याम तुम भी
रिश्ता निभाते रहना
घर पे ओ श्याम प्यारें
तुम आते जाते रहना
किस्मत सजाते रहना
खुशियाँ लुटाते रहना।।
घर वाले इस बहाने
दर्शन तेरा कर लेंगे
चरणों की रज ओ बाबा
सर आंखों पे रख लेंगे
मंत्री है सब से हारा
हमको जिताते रहना
घर पे ओ श्याम प्यारें
तुम आते जाते रहना
किस्मत सजाते रहना
खुशियाँ लुटाते रहना।।
घर पे ओ श्याम प्यारे
तुम आते जाते रहना
किस्मत सजाते रहना
खुशियाँ लुटाते रहना
घर पे ओ श्याम प्यारें
तुम आते जाते रहना
किस्मत सजाते रहना
खुशियाँ लुटाते रहना
बच्चो से श्याम प्यारे
रिश्ता निभाते रहना
घर पे ओ श्याम प्यारें
तुम आते जाते रहना।।
गायक द्वारिका मंत्री जी। देवास।
ghar pe o shyam pyare tum aate jaate rehna lyrics