गौरा मेहंदी लगाओ भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










मेरी भोले से हो गई बात
लेके आयेंगे वो बारात
गौरा मेहंदी लगाओ
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।


गरुड़ सवारी विष्णु चले है
विष्णु चले संग ब्रह्मा चले है
और नारद भी आयेंगे साथ
गौरा मेंहदी लगाओ
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।


हाथी न घोड़े न होगी सवारी
भूतों प्रेतों की पलटन है सारी
होगी नंदी गणों की बारात
गौरा मेंहदी लगाओ
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।


भोले की जटा में रहती है गंगा
हाथों में डमरू मस्तक पे चंदा
वो तो नंदी पे होंगे सवार
गौरा मेंहदी लगाओ
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।









देखो बाराती कैसे निराले
पीते है भर भर भांगिया के प्याले
वो तो घोटा लगाएं दिन रात
गौरा मेंहदी लगाओ
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।


भोले की आ गई देखो सवारी
पिया मिलन की आ गई बारी
अब तो फेरे भी होंगे सात
गौरा मेंहदी लगाओ
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।


मेरी भोले से हो गई बात
लेके आयेंगे वो बारात
गौरा मेहंदी लगाओ
ओ गौरा मेंहदी लगाओ।।



8168935277










gaura mehandi lagao lyrics