गणपति तेरे चरणों की पग धूल जो मिल जाए लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
गणपति तेरे चरणों की
बप्पा तेरे चरणों की
पग धूल जो मिल जाए
सच कहता हूँ गणपति
तकदीर सम्भल जाए
गणपति तेरें चरणों की।।
तर्ज राधे तेरे चरणों की।
सुनते है तेरी रेहमत
दिन रात बरसती है
इक बूँद जो मिल जाए
मन की कली खिल जाए
गणपति तेरें चरणों की।।
ये मन बड़ा चंचल है
कैसे तेरा भजन करूँ
जितना इसे समझाऊं
उतना ही मचल जाए
गणपति तेरें चरणों की।।
नजरो से गिराना ना
चाहे जो भी सजा देना
नजरो से जो गिर जाए
मुश्किल ही संभल पाए
गणपति तेरें चरणों की।।
बप्पा इस जीवन की
बस एक तम्मना है
तुम सामने हो मेरे
मेरा दम ही निकल जाए
गणपति तेरें चरणों की।।
गणपति तेरे चरणों की
बप्पा तेरे चरणों की
पग धूल जो मिल जाए
सच कहता हूँ गणपति
तकदीर सम्भल जाए
गणपति तेरें चरणों की।।
स्वर देवेंद्र पाठक जी।
ganpati tere charno ki pag dhool jo mil jaye lyrics