गजानंद गौरी जी के लाला मेरी महफिल में आ जाना लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
गजानंद गौरी जी के लाला
मेरी महफिल में आ जाना
मनाएं आज हम तुमको
मेरी महफिल में आ जाना।।
तर्ज अगर किस्मत से।
गजानंद शिव के प्यारे हो
गौरा के दुलारे हो
धरु मे ध्यान चरणों में
गजानंद आप आ जाना
गजानन्द गौरी जी के लाला
मेरी महफिल में आ जाना।।
रिद्धि सिद्धि के दाता हो
भक्तो के विधाता हो
मनाये आज हम तुमको
गजानंद आप आ जाना
गजानन्द गौरी जी के लाला
मेरी महफिल में आ जाना।।
तेरा वंदन करे निशदिन
जगत के प्राणी हम सब मिल
मेहर की एक नज़र हम पर भी अब
सरकार कर जाना
गजानन्द गौरी जी के लाला
मेरी महफिल में आ जाना।।
गजानंद गौरी जी के लाला
मेरी महफिल में आ जाना
मनाएं आज हम तुमको
मेरी महफिल में आ जाना।।
गायक बालक दास जी महाराज।
प्रेषक वीरेंद्र सिंह कुशवाह।
8770536167
gajanan gauri ke lala meri mehfil me aa jana lyrics