फरियाद मेरी सुनके भोले नाथ चले आना भजन लिरिक्स - Fariyad Meri Sunke lyrics
फरियाद मेरी सुनके
भोले नाथ चले आना
नित ध्यान धरूँ तेरा
चरणों में जगह देना
फरयाद मेरी सुनके
भोलेनाथ चले आना।।
तुझे अपना समझकर हम
फरियाद सुनाते है
तेरे दर पे आकर हम
नित अलख जगाते है
क्यूँ भूल गये भगवन
हमें समझ के बेगाना
फरियाद मेरी सूनके
भोलेनाथ चले आना।।
मेरी नाव भंवर डोले
तुम्ही तो खेवैया हो
जग के रखवाले तुम
तुम ही तो मेरी नैया हो
हे नंदीश्वर स्वामी
भव पार लगा देना
फरियाद मेरी सूनके
भोलेनाथ चले आना।।
तुम बिन ना कोई मेरा
अब नाथ सहारा है
इस जीवन को मैने
तुम पर ही वारा है
मर्जी है तेरी बाबा
अच्छा नही तड़पाना
फरयाद मेरी सुनके
भोलेनाथ चले आना।।
नैनो में भरे आँसू
क्यूँ तरस ना खाते हो
क्या दोष हुआ मुझसे
मुझे क्यूँ ठुकराते हो
अब मेहर करो बाबा
सुन कर ये अफ़साना
फरियाद मेरी सूनके
भोलेनाथ चले आना।।
फरियाद मेरी सुनके
भोलेनाथ चले आना
नित ध्यान धरूँ तेरा
चरणों में जगह देना
फरयाद मेरी सूनके
भोलेनाथ चले आना।।
fariyad meri sunake bholenath chale aana lyrics in hindi