फाड़ सीना दिखाया मजा आ गया भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
राम दरबार में छोटी सी बात पर
फाड़ सीना दिखाया मजा आ गया
देखकर ये नजारा चकित रह गए
राम दर्शन कराया मजा आ गया
राम दरबार में छोटी सी बात पर।।
तर्ज मेरे रश्के कमर।
वीर एक एक कर मोती फेंकन लगे
राम सीता की मूरत वो देखन लगे
ना मिली उसमे मूरत सिया राम की
हार तुमने बिखराया मजा आ गया
राम दरबार में छोटी सी बात पर।।
बात चुभ सी गई जो विभीषण कही
वीर बजरंगी से ना सही वो गई
राम का नाम ले सीना चीर दिया
साथ सीता का पाया मजा आ गया
राम दरबार में छोटी सी बात पर।।
सारी दुनिया में ना भक्त ऐसा हुआ
राम की धुन में हनुमान मस्त हुआ
देखि भक्ति ना ऐसी ये राहुल कहीं
गिरी सर को झुकाया मजा आ गया
राम दरबार में छोटी सी बात पर।।
राम दरबार में छोटी सी बात पर
फाड़ सीना दिखाया मजा आ गया
देखकर ये नजारा चकित रह गए
राम दर्शन कराया मजा आ गया
राम दरबार में छोटी सी बात पर।।
faad sina dikhaya maza aa gaya lyrics