एक दुखिया तुझे पुकारे कब आओगे बालाजी प्यारे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
एक दुखिया तुझे पुकारे
कब आओगे बालाजी प्यारे
तेरे नाम के लाऊँ जयकारे
कब आओगे बाला जी प्यारे
कब आओगे बालाजी प्यारे।।
बहोत दुर है धाम यो तेरा
मेहंदीपुर में ला लिया डेरा
अंजनी के लाला जल्दी से आक
कष्ट मिटा दो म्हारे
कब आओगे बाला जी प्यारे
कब आओगे बालाजी प्यारे।।
मैं दुखिया सुं जन्मजन्म की
घर प बादली छा रही गम की
फुटे कर्मा की मन्नै बतावं
ताने मारे सारे
कब आओगे बाला जी प्यारे
कब आओगे बालाजी प्यारे।।
बेटे बिना घणा दुख पा रही
तेरी शरण में बाबा मैं आ रही
तेरे धोर घाटा कोना
भरे हुए भण्डारे
कब आओगे बाला जी प्यारे
कब आओगे बालाजी प्यारे।।
हवासिंह का करया रे ख्याल स
नरेन्द्र पलड़ी तेरा हो लाल स
इस दुखिया प नजर घुमादे
करदे वारे न्यारे
कब आओगे बाला जी प्यारे
कब आओगे बालाजी प्यारे।।
एक दुखिया तुझे पुकारे
कब आओगे बालाजी प्यारे
तेरे नाम के लाऊँ जयकारे
कब आओगे बाला जी प्यारे
कब आओगे बालाजी प्यारे।।
गायक नरेंद्र कौशिक जी।
प्रेषक राकेश कुमार जी।
खरक जाटान रोहतक
9992976579
ek dukhiya tujhe pukare kab aaoge balaji pyare lyrics