दीवाना मुझको बनाये रे ओ श्याम तेरी मुरलिया लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
दीवाना मुझको बनाये रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
रातों की निंदिया चुराए रे
रातों की निंदिया चुराए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
दीवाना मुझको बनाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया।।
मोसे से भली है मेरी
बैरन मुरलिया
हर घडी ये मुख पे सुहाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
दीवाना मुझको बनाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया।।
दही बेचन जब
निकलूं घर से
मोरी सगरी सुध बिसराए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
दीवाना मुझको बनाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया।।
यमुना किनारे जाऊं
पनिया भरन को
मोहे ऐसो नाच नचाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
दीवाना मुझको बनाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया।।
जित देखूं उत
तू ही तू है
मोहे रंग में रंगति जाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
दीवाना मुझको बनाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया।।
दीवाना मुझको बनाये रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
रातों की निंदिया चुराए रे
रातों की निंदिया चुराए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया
दीवाना मुझको बनाए रे
ओ श्याम तेरी मुरलिया।।
diwana mujhko banaye re o shyam teri muraliya lyrics