दिल लगना आ गया हमें कृष्ण भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










दिल लगना आ गया हमें
दिल लगना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया।।
तर्ज सांवली सूरत पे मोहन।


तुमसे जब नेना मिले तो
लग गई है टकटकी
देखते ही रह गये हम
साँस भी जेसी रुकी
लुट गए सुरत पे तेरी
दिल लुटाना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया।।


मुस्कुराते हो कन्हैया
हम तो घायल हो गए
देख कर चितवन तुम्हारे
हम तो पागल हो गए
प्रेम की मूरत हो तुमसे
प्रेम पाना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया।।









सामने तेरे जो बेठे
हम दीवाने हो गए
होश ना खुद का रहा है
हम बेगाने हो गए
आपकी चाहत में खुद को
भूल जाना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया।।


है तेरी नजरे करम ये
तेरी महफिल है मिली
जिन्दगी चोखानी की भी
फूलो के जेसी खिली
अंजली को भी कन्हैया
तुमे रिझाना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया।।


दिल लगना आ गया हमें
दिल लगना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया
सांवरे दिलदार तुमसे
दिल लगना आ गया।।















dil lagana aa gaya krishna bhajan lyrics