ढोल बजने लगे भक्त गाने लगे माता भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
ढोल बजने लगे
भक्त गाने लगे
भवानी के जगरातों की
रात आ गई
भवानी के जगरातों की
रात आ गई।।
तर्ज एक तू जो मिला।
भवानी के मंदिर में ज्योत जगे
मैया जी मूरत सुहानी लगे
माँ की चोखट जाओ
माँ की महिमा गाओ
जगदम्बे के जगरातों की
रात आ गई
भवानी के जगरातों की
रात आ गई।।
सावन का महिना माँ झुला झूले
पाकर माँ का दर्शन हर मनवा झूमे
माँ को वंदन करो
अभिवादन करो
जगदम्बे के जगरातों की
रात आ गई
भवानी के जगरातों की
रात आ गई।।
जगरातों में माँ सबकी झोली भरे
हर मन की मुरादें माँ पूरी करे
माँ के मंदिर जाओ
माँ के दर्शन पाओ
नवदुर्गा के जगरातों की
रात आ गई
भवानी के जगरातों की
रात आ गई।।
सारे भक्तों को माँ ने सहारा दिया
वचन जो दिया उसको पूरा किया
माँ की जय जय गाओ
इनकी किरपा पाओ
भवानी के जगरातों की
रात आ गई
भवानी के जगरातों की
रात आ गई।।
ढोल बजने लगे
भक्त गाने लगे
भवानी के जगरातों की
रात आ गई
भवानी के जगरातों की
रात आ गई।।
स्वर मुकेश बागड़ा जी।
dhol bajne lage bhakt gane lage lyrics