दरबार तुम्हारा श्याम दुनिया से निराला है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
दरबार तुम्हारा श्याम
दुनिया से निराला है
तेरी मस्ती का रंग ऐसा
हर कोई मतवाला है
दरबार तूम्हारा श्याम
दुनिया से निराला है।।
तर्ज बाबुल का ये घर।
तेरी ज्योति का चम चम
चमके उजियारा है
रंगी फिजा तेरी
बड़ा दिलकश नजारा है
तेरे दर पे लगा बाबा
खुशियों का मेला है
दरबार तूम्हारा श्याम
दुनिया से निराला है।।
सिमटे है सभी तीरथ
तेरे दर पे मेरे दाता
दर्शन सब धामों का
तेरे दर पे ही मिल जाता
भक्ति की खुशबु का
यहाँ रंग निराला है
दरबार तूम्हारा श्याम
दुनिया से निराला है।।
चौखट ये निराली है
दामन भर जाता है
रिद्धि सिद्धि बैठी दर पे
कोई खाली नहीं जाता है
सुरेश मगन पि के
तेरे नाम का प्याला है
दरबार तूम्हारा श्याम
दुनिया से निराला है।।
दरबार तुम्हारा श्याम
दुनिया से निराला है
तेरी मस्ती का रंग ऐसा
हर कोई मतवाला है
दरबार तूम्हारा श्याम
दुनिया से निराला है।।
darbar tumhara shyam duniya se nirala hai lyrics