डाल रही वरमाला अब तो जानकी श्री राम विवाह भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
डाल रही वरमाला अब तो जानकी
दोहा धनुष तोड़ा शिव जी का
श्री राम जी ने
जनक नंदनी मन में हर्षा गई है
विधाता मेरी पूर्ण की कामनाएं
ख़ुशी की सुहानी घड़ी आ गई है।
डाल रही वरमाला अब तो जानकी
जय बोलो जय बोलो सीताराम की
फूलों की बारिश यहाँ पे हो रही
कृपा हो गई आज श्री भगवान की
डाल रहीं वरमाला अब तो जानकी
जय बोलो जय बोलो सीताराम की।।
तर्ज दूल्हे का सेहरा।
अब जनक की पूर्ण अभिलाषा हुई सारी
मिट गया संताप जबसे दिल में था भारी
डाल वरमाला सिया ने राम पाए है
आज सखियों ने भी मंगल गीत गाए है
महीमा अपरंपार इनके नाम की
जय बोलो जय बोलो सीताराम की
डाल रहीं वरमाला अब तो जानकी
जय बोलो जय बोलो सीताराम की।।
वेद मंत्रो की ध्वनि अब गूँजने लगी
इस खुशी में देवीयां सब झुमने लगी
आज शुभ दिन हम सभी के जीवन में आया
सियाराम के नाम से हर दिल है मुस्काया
हेमा रामायण है स्वाभिमान की
जय बोलो जय बोलो सीताराम की
डाल रहीं वरमाला अब तो जानकी
जय बोलो जय बोलो सीताराम की।।
डाल रहीं वरमाला अब तो जानकी
जय बोलो जय बोलो सीताराम की
फूलों की बारिश यहाँ पे हो रही
कृपा हो गई आज श्री भगवान की
डाल रहीं वरमाला अब तो जानकी
जय बोलो जय बोलो सीताराम की।।
स्वर देवी हेमलता जी शास्त्री।
dal rahi varmala ab to janki lyrics