चुटकी बजाय हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










चुटकी बजाय हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान
तर्ज होले होले हो जाएगा प्यार बलिए


करने लगे सब सेवा श्री राम की
छोटी सी सेवा बस देखो हनुमान की
हे भोला बड़ा नादान कुछ सोचा नही परिणाम
चुटकी बजाय हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान।।


वाह वाह प्रभु श्री राम के दीवाने
बेठ गया छत पर चुटकी बजाने
चाहे दिन हो चाहे रातचाहे सुबह हो चाहे शाम
चुटकी बजाये हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान।।


रूकती नहीं हे चुटकी जरा सी
रूकती नहीं देखो राम की उबासी
देखो दुखी हो गए राम और घर वाले परेशान
चुटकी बजाये हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान।।









वैद्य पकड़ लाये लक्ष्मण भय्या
नजर उतारे देखो सीता मय्या
पूजा पाठ करे सब गाँवभाई भरत करे देखो काम
चुटकी बजाये हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान।।


जाओ ढूंड लाओ कोई मेरे हनुमान को
जिसने संभाला हर घडी इस राम को
कर देता मेरा हनुमान एक चुटकी बजा के काम
चुटकी बजाये हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान।।


महंगा पड़ गया तुम्हे सेवा से निकालना
तेरे ही वश में बस राम को संभालना
आया बनवारी अंजान कहे ना राम बिना हनुमान
आजा फिर से तू हनुमान वापस फिर से तू हनुमान।।


करने लगे सब सेवा श्री राम की
छोटी सी सेवा बस देखो हनुमान की
हे भोला बड़ा नादान कुछ सोचा नहीं परिणाम
चुटकी बजाय हनुमान देखो चुटकी बजाय हनुमान।।










chutki bajaye hanuman dekho lyrics