छोटा सा घर है गुरुवर मेरा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










छोटा सा घर है
गुरुवर मेरा
हो न पाएगा
स्वागत तेरा
कैसे करूँ सेवा
गुरूदेवा मै न जानूँ
छोटा सा घर हैं
गुरुवर मेरा।।
तर्ज कोरा कागज़ था।


टूटी है खटिया प्रभू
कैसे बिठाऊँ
कैसे मै घर तुम्हे
अपने बुलाऊँ
कैसे करुँ सेवा
गुरूदेवा मै न जानूँ
छोटा सा घर हैं
गुरुवर मेरा
हो न पाएगा
स्वागत तेरा।।


सूखी है रोटी प्रभू
कैसे खिलाऊँ
आरती बिना दीपक
कैसे सजाऊँ
कैसे करुँ सेवा
गुरूदेवा मै न जानूँ
छोटा सा घर हैं
गुरुवर मेरा
हो न पाएगा
स्वागत तेरा।।









दास गरीब़ हूँ मै
क्या करूँ अर्पण
चाह यही है कि
मिल जाए दर्शन
कैसे करुँ सेवा
गुरूदेवा मै न जानूँ
छोटा सा घर हैं
गुरुवर मेरा
हो न पाएगा
स्वागत तेरा।।


छोटा सा घर है
गुरुवर मेरा
हो न पाएगा
स्वागत तेरा
कैसे करूँ सेवा
गुरूदेवा मै न जानूँ
छोटा सा घर हैं
गुरुवर मेरा।।


भजन लेखक एवं प्रेषक
शिवनारायण वर्मा
मोबान8818932923
7987402880
वीडियो अभी उपलब्ध नहीं।










chota sa ghar hai guruwar mera lyrics