छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है
तू हिम्मत ना हार सांवरिया बैठा है
ना होगी तेरी हार सांवरिया बैठा है
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है।।
तर्ज दिल का सूना साज।
सुख दुःख है जीवन की छाया
इस पे किसीका जोर नहीं
तुझको बचा के रख लेगा जो
श्याम बिना कोई और नहीं
तेरे लिए तैयार सांवरिया बैठा है
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है।।
दर दर पे जो माथा पिटे
एक पे क्यों एतबार नहीं
ऐसा कोई ख्वाब नहीं जो
होता यहाँ साकार नहीं
जो सोचे बेकार सांवरिया बैठा है
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है।।
पग पग तेरे साथ सांवरिया
तेरा साथ निभाएगा
जब डोलेगी जीवन नईया
वो माझी बन आयेगा
थाम तेरी पतवार सांवरिया बैठा है
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है।।
थाम के उंगली श्याम की पंकज
सीधी राह पे चलता चल
छोड़ दे उसपे वो देखेगा
क्या होना है तेरा कल
होगा बेडा पार सांवरिया बैठा है
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है।।
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है
तू हिम्मत ना हार सांवरिया बैठा है
ना होगी तेरी हार सांवरिया बैठा है
छोड़ दे चिंता यार सांवरिया बैठा है।।
chod de chinta yar sanwariya baitha hai lyrics