चटक मटक चटकीली चाल और ये घुंघर वाला बाल लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
चटक मटक चटकीली चाल
और ये घुंघर वाला बाल
तिरछा मोर मुकट सिर पे
और ये गल बैजंती माल
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार।।
तर्ज टूटे बाजूबंद री लूम।
नटखट नटवर नन्द दुलारे
तुम भक्तो के प्राण आधारे
चंचल चितवन चीर चुरइयाँ
सबकी नैया पार लगइयाँ
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार।।
केसरिया बागा तन सोहे
बांकी अदा मेरा मन मोहे
कैसी मंत्र मोहनी डाली
मैं सुध भूल भई मतवारी
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार।।
पल पल करू वंदना तेरी
पूरी करो कामना मेरी
छवि धाम रूप रस खानी
प्रीत की रीत निभानी जानी
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार।।
चटक मटक चटकीली चाल
और ये घुंघर वाला बाल
तिरछा मोर मुकट सिर पे
और ये गल बैजंती माल
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार
तेरी सांवरी सुरतिया
पे दिल गई हार।।
chatak matak chatkili chaal aur ye ghunghar wala baal lyrics