चरणो में मन लगाके दीपक तेरा सजाके भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
चरणो में मन लगाके
दीपक तेरा सजाके
पूजा करूँगा तेरी
वदँन करूँ माँ तेरी।।
तर्ज दिल मे तुझे बिठाके।
हे मँदाकिनी मइया तेरी
महिमा अपरम्पार
महिमा का तेरी
माता मेरी पाया न कोई पार
जाऊँ मै वारि तुझपे
करदे दया तू मुझपे
पूजा करूँगा तेरी
वदँन करूँ माँ तेरी।।
तू है दया की मूरत मइया
तुझसा दूजा नाय
तूझ बिन प्राणी माता रानी
ठौर न जग मे पाय
चरणो से तू लगाले
मुझको शरण बुलाले
पूजा करूँगा तेरी
वदँन करूँ माँ तेरी।।
तुझ बिन कोई भव से तरे न
लाख करे चतुराई
तू जो चाहे तो तर जाए
नइया हे महामाई
अपनी दया दिखादे
भव पार तू करादे
पूजा करूँगा तेरी
वदँन करूँ माँ तेरी।।
चरणो में मन लगाके
दीपक तेरा सजाके
पूजा करूँगा तेरी
वदँन करूँ माँ तेरी।।
भजन लेखक एवं प्रेषक
श्री शिवनारायण वर्मा
मोबान8818932923
वीडियो उपलब्ध नहीं।
charmo me man laga ke bhajan lyrics