छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम
राम राम सियाराम।


पाँव मे घुंगूरू बाँध के नाचे
हाथों में खंजरी बांध के नाचे
राम जी का नाम इन्हे प्यारा लागे
राम जी ने देखो इन्हे खूब पहचाना
छमछम नाचे देखों वीर हनुमाना
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम
राम राम सियाराम।









जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का
लगता है पहरा वहीं वीर हनुमान का
राम जी के चरणों में इनका ठिकाना
छम छम नाचे देखों वीर हनुमाना
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम
राम राम सियाराम।


नाच नाच श्री राम को रिझावे
बनवारी रात दिन नाचता ही जाए
भक्तो मे भक्त बड़ा दुनिया ने माना
छमछम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।
राम राम सियाराम
राम राम सियाराम।

इसी तरह के हजारों भजनों को
सीधे अपने मोबाइल में देखने के लिए
भजन डायरी एप्प डाउनलोड करे।
भजन डायरी एप्प










cham cham nache dekho veer hanumana hindi lyrics