चलो चलो साईं के दरबार में जी चलो शिर्डी एक बार - MadhurBhajans मधुर भजन










चलो चलो साईं के दरबार में जी
चलो शिर्डी एक बार
चलो शिर्डी एक बार
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।


बेला चमेली और गुलाब से
महके साईं दरबार
कैसे बखान करूँ
शिर्डी साईनाथ का
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।


सोने के सिंहासन पर बैठे
मेरे प्यारे साईनाथ
सिर मेरे रहे हाथ
सदा साईनाथ का
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।


शिव का ही है एक रूप
मेरे प्यारे बाबा साईनाथ
चारो दिशा में बने धाम
मेरे प्यारे साई का
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।









ले ले तू भी आधार
हो जाए बेड़ा तेरा पार
रामलाल सोनी करे
भजन साईनाथ का
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।


चलो चलो साईं के दरबार में जी
चलो शिर्डी एक बार
चलो शिर्डी एक बार
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का
दर्शन कर लो जी शिर्डी साईनाथ का।।










chalo sai ke darbar lyrics