बिगड़ी मेरी बना जा ओ शेरोवाली माँ भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
बिगड़ी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।
बागों से कलियाँ चुन चुन
तेरा सुन्दर भवन सजाऊँ
तारों जड़ी चुनरिया
जयपुर से मैं तो लाऊँ
अपनी झलक दिखा जा
ओ शेरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।
पान सुपारी ध्वजा नारियल
तेरी भेंट चढ़ाऊँ
हलवा छोले पूरी
तेरा भोग मैं बनाऊं
आकर भोग लगा जा
ओ शेरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।
चोखानी को तुम्हारी
ममता की प्यास बाकी
टोनी को अम्बे रानी
इतनी सी आस बाकी
आकर गले लगा जा
ओ शेरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।
बिगड़ी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ
शेरोवाली माँ जोतावाली माँ
पहाडोंवाली माँ झंडेयावाली माँ
एक बार तू आजा ओ मेहरोवाली माँ
बिगडी मेरी बना जा
ओ शेरोवाली माँ।।
स्वर सुखजीत सिंह टोनी।
bigdi meri bana ja o sheronwali maa lyrics