भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन
श्री विष्णु के मन भाया है
दे दिया भस्मा को वरदान तूने
बन नारी नारायण आया है
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन
श्री विष्णु के मन भाया है।।


वरदान तुम्ही से पाकर के
रावण भी बड़ा गर्वाया था
तब राम जी ले अवतार प्रभु
रावण का गर्व मिटाया था
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन
श्री विष्णु के मन भाया है।।


जब करके तपस्या भगीरथ ने
गंगा को तुमने मनाया था
तारा साठहजार सगर सूत को
तीनों लोक में तेरी माया है
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन
श्री विष्णु के मन भाया है।।


जब सती को सुनाई अमरकथा
सुआ भी हुंकारा देता था
सुऐ से बने सुकदेव मुनि
उसने भी अमर पद पाया है
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन
श्री विष्णु के मन भाया है।।









भोलेनाथ तुम्हारा भोलापन
श्री विष्णु के मन भाया है
दे दिया भस्मा को वरदान तूने
बन नारी नारायण आया है
भोले नाथ तुम्हारा भोलापन
श्री विष्णु के मन भाया है।।
स्वर मांगीलाल जी राव।










bholenath tumhara bholapan lyrics