भोले नाथ से निराला कोई और नहीं भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










भोले नाथ से निराला कोई और नहीं
गौरीनाथ से निराला कोई और नहीं
ऐसा बिगड़ी बनाने वाला कोई और नहीं।।


उन का डमरू डम डम बोले
अगम निगम के भेद खोले
ऐसा भक्तो का रखवाला कोई और नहीं
भोले नाथ से निराला कोई और नहीं।।


काया जब जब करवट बदले
पाप चमकते अगले पिछले
ऐसा जोत जगाने वाला कोई और नहीं
भोले नाथ से निराला कोई और नहीं।।


तुमने जग का कष्ट मिटाया
मुझ को स्वामी क्यों बिसराया
अब तो मुझे बचाने वाला कोई और नहीं
भोले नाथ से निराला कोई और नहीं।।










भोले नाथ से निराला कोई और नहीं
गौरीनाथ से निराला कोई और नहीं
ऐसा बिगड़ी बनाने वाला कोई और नहीं।।










bhole nath se nirala koi aur nahi lyrics