भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
भस्म तेरे तन की
बन जाऊं भोलेनाथ
भक्ति में तेरी
रम जाऊं भोलेनाथ
शाम सुबह गुण तेरा
गाऊं भोलेनाथ
भक्ति में तेरी
रम जाऊं भोलेनाथ।।
तर्ज श्याम तेरी बंसी।
जब जब तू भंगिया को
हाथ से लगाए
प्याले के रूप में तू
मुझको ही पाए
जैसा तू ढाले
ढल जाऊं भोलेनाथ
भक्ति में तेरी
रम जाऊं भोलेनाथ।।
खोया रहूं भोले
सेवा में तेरी
अंतिम यही है
अभिलाषा शिव मेरी
धूल तेरे पग की
बन जाऊं भोलेनाथ
भक्ति में तेरी
रम जाऊं भोलेनाथ।।
कर दूँ ये जीवन
मैं तुझको समर्पण
तेरा दिया कर दूँ
तुझको ही अर्पण
नाम तेरा हर पल
मैं गाऊं भोलेनाथ
भक्ति में तेरी
रम जाऊं भोलेनाथ।।
भस्म तेरे तन की
बन जाऊं भोलेनाथ
भक्ति में तेरी
रम जाऊं भोलेनाथ
शाम सुबह गुण तेरा
गाऊं भोलेनाथ
भक्ति में तेरी
रम जाऊं भोलेनाथ।।
bhasm tere tan ki ban jau bholenath lyrics