भंवरा मिलकर मौज मना जिंदगी बार बार नहीं आवे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
भंवरा मिलकर मौज मना
जिंदगी बारबार नहीं आवे।।
प्रीत करे तो ऐसी कर्जे
जैसे लौटा डोर
गलो फसावे आपणो
लावे नीर चकोर
भँवरा मिलकर मौज मना
जिंदगी बारबार नहीं आवे।।
प्रीत करे तो ऐसी मत करजे
जैसे झाड़ी बोर
ऊपर लाली प्रेम की
भीतर बड़ा कठोर
भँवरा मिलकर मौज मना
जिंदगी बारबार नहीं आवे।।
प्रीत करे तो भंवरा ऐसी करना
जैसे रुई कपास
जीवित तन ने ढक रयो
मरिया कफन हो जाए
भँवरा मिलकर मौज मना
जिंदगी बारबार नहीं आवे।।
प्रीत करे तो ऐसी मत करना
जैसे पेड़ खजूर
पंछी को छाया नहीं
फल लागे अति दूर
भँवरा मिलकर मौज मना
जिंदगी बारबार नहीं आवे।।
कहां तक कबीर सुनो भाई साधो
यह पद है निरवाना
इन पदा री करे खोजना
सत अमरापुर जाए
भँवरा मिलकर मौज मना
जिंदगी बारबार नहीं आवे।।
भंवरा मिलकर मौज मना
जिंदगी बारबार नहीं आवे।।
गायक दिनेश पुरी गोस्वामी जी।
प्रेषक विनोद वैष्णव।
9414240116
bhanwara milkar mauj mana lyrics