भक्त जनों के दिल में किया श्री बाबोसा का वास लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










श्री मंजू बाईसा ने रचाया
एक नया इतिहास
भक्त जनों के दिल में किया
श्री बाबोसा का वास।।


बाबोसा की कृपा पाकर
कर दिया बड़ा कमाल
जिसको दी तांती भभूति
हो गया वो मालामाल
बाबोसा के नाम से जिनकी
चलती है हर सांस
भक्त जनों के दिल मे किया
श्री बाबोसा का वास।।


बाबोसा के दिव्य स्वरूप को
बाईसा में देखा
जो भी करले दर्शन इनके
चमके किस्मत रेखा
बाबोसा के रूप में बाईसा
कभी करती नही निराश
भक्त जनों के दिल मे किया
श्री बाबोसा का वास।।


परम् आराधिका बाईसा को
हम करते है प्रणाम
दिलबर प्राची की जुबा पे
श्री बाबोसा का नाम
कलयुग के अवतारी बाबोसा
पूरी करते हर आस
भक्त जनों के दिल मे किया
श्री बाबोसा का वास।।









श्री मंजू बाईसा ने रचाया
एक नया इतिहास
भक्त जनों के दिल में किया
श्री बाबोसा का वास।।
स्वर प्राची जैन मुम्बई।
लेखन दिलीपसिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन मप्र 9907023365










bhakt jano ke dil me kiya shri babosa ka vaas lyrics