भजन करने से क्या होगा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
भजन करने से क्या होगा
दोहा इंसान इंसान को क्या देता है
करम तेरे अच्छे हो तो
वो बिन मांगे सब देता है।
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने से क्या होगा
किया परहेज़ ना कुछ भी
दवा खाने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने सें क्या होगा।।
तू खाली हाथ आया है
व खाली हाथ जाएगा
पथिक मालिक करोडो का
ये कहलाने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने सें क्या होगा।।
समय पर एक ही ठोकर
बदल देती है जीवन को
जो ठोकर से भी ना समझे
तो समझाने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने सें क्या होगा।।
समय बीता हुआ हरगिज़
कभी ना हाथ आएगा
लिया चुग खेत चिड़ियों ने
तो पछताने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने सें क्या होगा।।
मुसीबत तो टले हरगिज़
सदा हिम्मत ही रखने से
मुकद्दर पर भरोसा कर
के सो जाने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने सें क्या होगा।।
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने सें क्या होगा
किया परहेज़ ना कुछ भी
दवा खाने से क्या होगा
करम खोटे तो ईश्वर का
भजन करने सें क्या होगा।।
टिप ख़ास भजन भजन डायरी यूजर्स के लिए
इस भजन को लगन तुमसे लगा बैठे तर्ज पर भी
गा सकते है।
bhajan karne se kya hoga lyrics