भगवान हमारे कीर्तन में जरा आकर दर्श दिखा जाना लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










भगवान हमारे कीर्तन में
जरा आकर दर्श दिखा जाना
तेरी भक्ति के दीवानो पर
जरा आकर प्रेम लुटा जाना
भगवान हमारे कीर्तन मे
जरा आकर दर्श दिखा जाना।।
तर्ज श्याम आन बसों।


कभी बंशी बजाते आ जाना
कभी धनुष उठा के आ जाना
तुम्हरे दर्शन के प्यासो की
जरा आकर प्यास मिटा जाना
भगवान हमारे कीर्तन मे
जरा आकर दर्श दिखा जाना।।


तुम शेषनाग से उठकर के
लक्ष्मी माँ को संग लेकर के
अनजान भले ही बनकर के
मंदिर में हमारे आ जाना
भगवान हमारे कीर्तन मे
जरा आकर दर्श दिखा जाना।।









गर राह में कहीं हम खो जाए
हमसे कोई भूल भी हो जाए
सब हमरी भूल भुलाकर के
जरा अपने गले से लगा जाना
भगवान हमारे कीर्तन मे
जरा आकर दर्श दिखा जाना।।


चाहे भक्ति से अनजाने है
लेकिन हम तुम्हरे दीवाने है
अपने इन चाहने वालों के
जरा आकर दुखड़े मिटा जाना


भगवान हमारे कीर्तन मे
जरा आकर दर्श दिखा जाना।।


भगवान हमारे कीर्तन में
जरा आकर दर्श दिखा जाना
तेरी भक्ति के दीवानो पर
जरा आकर प्रेम लुटा जाना
भगवान हमारे कीर्तन मे
जरा आकर दर्श दिखा जाना।।














bhagwan hamare kirtan me jara aakar darsh dikha jana lyrics