भगवा रंग चढ़ा है ऐसा और रंग ना भाएगा लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
भगवा रंग चढ़ा है ऐसा
और रंग ना भाएगा
जय श्री राम के नाम का नारा
घर घर से अब आएगा
अयोध्या की नगरी में अब
केसरिया लहराएगा
केसरिया केसरिया म्हारो
केसरिया केसरिया।।
मात्र भूमि के कण कण पर अब
राम नाम लिखा जाएगा
भारत माता हर्ष रही है
श्री राम घर आएगा
अयोध्या की नगरी में अब
केसरिया लहराएगा
केसरिया केसरिया म्हारो
केसरिया केसरिया।।
हनुमत को रंग ऐसा चढ़ा है
राम नाम गुण गाएगा श्री
राम की जन्मभूमि पर
स्वर्ण मंदिर बन जाएगा
अयोध्या की नगरी में अब
केसरिया लहराएगा
केसरिया केसरिया म्हारो
केसरिया केसरिया।।
दासमोहन श्री राम की
माला जपते ही आएगा
विजय राव ओर सुनीता को
भगवा रंग चढ़ जाएगा
अयोध्या की नगरी में अब
केसरिया लहराएगा
केसरिया केसरिया म्हारो
केसरिया केसरिया।।
भगवा रंग चढ़ा है ऐसा
और रंग ना भाएगा
जय श्री राम के नाम का नारा
घर घर से अब आएगा
अयोध्या की नगरी में अब
केसरिया लहराएगा
केसरिया केसरिया म्हारो
केसरिया केसरिया।।
गायक विजय राव सुनीता बाग़री।
लेखक दासमोहन अलिसिखा।
संगीत रेमो।
9941270001
bhagwa rang chadha hai aisa aur rang na bhayega lyrics