बंसी वाले तेरी बांसुरी कमाल कर गयी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
बंसी वाले तेरी बांसुरी कमाल कर गयी
कमाल कर गई जी कमाल कर गई
कमाल कर गई जी कमाल कर गई
मुरली वाले तेरी मुरली कमाल कर गई।।
बंसी बजाकर के चित को चुरावे
चित को चुराकर दीवाना बनावे
ये ग्वालियो की टोली धमाल कर गई
बंसी वाले तेरी बांसुरी कमाल कर गई।।
पूनम की रतियाँ झमाझम पानी
दुल्हन सी सज गई है धरती सुहानी
यमुना की धारा निहाल कर गई
बंसी वाले तेरी बांसुरी कमाल कर गई।।
ललिता भी नाचे विशाखा भी नाचे
सखियों के बीच राधा माधव भी नाचे
नंदू ये मस्ती निहाल कर गई
बंसी वाले तेरी बांसुरी कमाल कर गई।।
बंसी वाले तेरी बांसुरी कमाल कर गयी
कमाल कर गई जी कमाल कर गई
कमाल कर गई जी कमाल कर गई
मुरली वाले तेरी मुरली कमाल कर गई।।
स्वर नंदू जी शर्मा।
bansi wale teri bansuri kamal kar gayi lyrics