बनोगे राधा तो ये जानोगे की कैसा प्यार है मेरा भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










बनोगे राधा तो ये जानोगे
की कैसा प्यार है मेरा।।
तर्ज ओ साहिबा
बनोगे राधा तो ये जानोगे
की कैसा प्यार है मेरा
ओ साँवरे ओ साँवरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।


क्या होती प्रतीक्षा है
क्या पीड़ा होती है
कितना जलता है दिल
जब आँखे रोती है
बहेंगे आँसू तब ये जानोगे
की कैसा प्यार है मेरा
ओ साँवरे ओ साँवरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।


जब कोई सुनेगा ना
तेरे मन के दुखड़े
जब ताने सुन सुन कर
होंगे दिल के टुकड़े
सुनोगे ताने तो ये जानोगे
की कैसा प्यार है मेरा
ओ साँवरे ओ साँवरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।









पनघट में मधुबन मे
वो इंतजार करना
ऐ श्याम तेरी खातिर
वो घुट घुट कर मरना
करोगे इंतजार जानोगे
की कैसा प्यार है मेरा
ओ साँवरे ओ साँवरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।


क्या जानोगे मोहन
तुम प्रेम की भाषा
क्या होती है आशा
क्या होती निराशा
करोगे प्रेम तो खुद ये जानोगे
की कैसा प्यार है मेरा
ओ साँवरे ओ साँवरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।


अब एक तमन्ना है
अगर फिर से जनम मिले
मै श्याम बनु तेरा
तू राधा बन के जिये
बनोगे राधा तो ये जानोगे
की कैसा प्यार है मेरा
ओ साँवरे ओ साँवरे
ओ साँवरे ओ साँवरे।।










banoge radha to ye jaanoge hindi lyrics