बलिहारी नंद लाल की भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










चिंता करे बलाये हमारी
इस माया जंजाल की
बलिहारी बलिहारी बोलो
बलिहारी नंद लाल की
बलिहारी बलिहारी बोलो
बलिहारी नंदलाल की।।


जिस मालिक ने जनम दिया है
अन्न वस्त्र भी देवेगा
सर ढकने को छत देवेगा
खबर हमारी लेवेगा
भजन करो निर्भय हो
चिंता छोड़ो रोटी दाल की
बलिहारी बलिहारी बोलो
बलिहारी नंदलाल की।।


होगा भाग्य से मिलेगा चाहे
घर में हो या बाहर हो
भाग्य बिना कोई भोग ना पावे
तीली हो या नाहर हो
शांत रहो हर हाल में तुम और
शरण रहो गोपाल की
बलिहारी बलिहारी बोलो
बलिहारी नंदलाल की।।


चिंता करे बलाये हमारी
इस माया जंजाल की
बलिहारी बलिहारी बोलो
बलिहारी नंद लाल की
बलिहारी बलिहारी बोलो
बलिहारी नंदलाल की।।










8901347842










balihari nandlal ki lyrics