बाजे रे मुरलिया बाजे क्लासिकल भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
बाजे रे मुरलिया बाजे
दोहा विमुख शिखर से धारा धाये
राधा हरि सम्मुख लाये
बाँसुरिया हरि साँवरिया की
राधा गोरी सुनवा रे।
बाजे रे मुरलिया बाजे
अधर धरे मोहन मुरली पर
होंठ पे माया बिराजे
बाजे रे मूरलिया बाजे
बाजे रे मूरलिया बाजे।।
हरे हरे बांस की बनी मुरलिया
मर्म मर्म को छुए अंगुरिया।
चंचल चतुर अंगुरिया जिस पर
कनक मुन्दरिया साजे
बाजे रे मूरलिया बाजे
बाजे रे मूरलिया बाजे।।
पीली मुंदरी अंगूरी श्याम
मुंदरी पर राधा का नाम
आँखर देखे सुने मधुर स्वर
राधा गोरी लाजे
बाजे रे मूरलिया बाजे
बाजे रे मूरलिया बाजे।।
भूल गई राधा भरी गगरिया
भूल गए गौधन को सांवरिया
जाने ना जाने कह दो जाने
जाने अग जग राजे
बाजे रे मूरलिया बाजे
बाजे रे मूरलिया बाजे।।
बाजे रे मुरलिया बाजे
अधर धरे मोहन मुरली पर
होंठ पे माया बिराजे
बाजे रे मूरलिया बाजे
बाजे रे मूरलिया बाजे।।
स्वर पं श्री भीमसेन जोशी एवं लता जी।
प्रेषक सुरेश कुमार खोड़ा झोटवाड़ा जयपुर।
baje re muraliya baaje lyrics in hindi