बैरागी मनवा उड़ जा तू शिरडी नगरिया भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
बैरागी मनवा उड़ जा तू शिरडी नगरिया
बैरागी मनवा उड जा तू शिरडी नगरिया
वहां पे तुझे तेरे बाबा मिलेंगे
कट जाएगी उमरिया
उड़ जा तू शिरडी नगरिया
बैरागी मनवा उड़ जा तू शिरडी नगरिया।।
उड़ते उड़ते तक मत जाना
उड़ते उड़ते तक मत जाना
इधर उधर कहीं भटक ना जाना
इधर उधर कहीं भटक ना जाना
बैठा वहां पर मस्त फकीरा
बैठा वहां पर मस्त फकीरा
ओढ़े दया की चदरिया
उड़ जा तू शिरडी नगरिया
बैरागी मनवा उड़ जा तू शिरडी नगरिया।।
साई चरण से नैह लगा ले
साई चरण से नैह लगा ले
सुन्दर छवि को मन में बसा ले
सुन्दर छवि को मन में बसा ले
बनके कहीं ये राम मिलेंगे
बनके कहीं ये राम मिलेंगे
कहीं ये श्याम सांवरिया
उड़ जा तू शिरडी नगरिया
बैरागी मनवा उड़ जा तू शिरडी नगरिया।।
बैरागी मनवा उड़ जा तू शिरडी नगरिया
बैरागी मनवा उड जा तू शिरडी नगरिया
वहां पे तुझे तेरे बाबा मिलेंगे
कट जाएगी उमरिया
उड़ जा तू शिरडी नगरिया
बैरागी मनवा उड़ जा तू शिरडी नगरिया।।
bairagi manwa ud ja tu shirdi nagariya lyrics