बड़ी याद किशोरी जु की आये अखियों से नीर बरसे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
बड़ी याद किशोरी जु की आये
अखियों से नीर बरसे
कोई अपना नहीं है हाये
अखियों से नीर बरसे
बड़ी याद किशोरी जु की आए
अखियों से नीर बरसे।।
कोई तो किशोरी जु को
दियो सन्देश रे
बड़ी मजबूर बड़ी
दूर मेरा देश रे
मेरी उंगली पकड़ ले जाए
अखियों से नीर बरसे
बड़ी याद किशोरी जु की आए
अखियों से नीर बरसे।।
लाड़ली बचा लो मोहे
गिरने लगी हूँ
ऐसा लगे जैसे मैं तो
मरने लगी हूँ
आँख फड़के ये दिल घबराए
अखियों से नीर बरसे
बड़ी याद किशोरी जु की आए
अखियों से नीर बरसे।।
मुस्का के उनका वो
मेरी ओर देखना
लिख नहीं पाए हरिदासी
की ये लेखना
पीड़ विरहा की सही ना जाए
अखियों से नीर बरसे
बड़ी याद किशोरी जु की आए
अखियों से नीर बरसे।।
बड़ी याद किशोरी जु की आये
अखियों से नीर बरसे
कोई अपना नहीं है हाये
अखियों से नीर बरसे
बड़ी याद किशोरी जु की आए
अखियों से नीर बरसे।।
स्वर साध्वी पूर्णिमा दीदी।
badi yaad kishori ju ki aaye akhiyon se neer barse lyrics