अनमोल तेरा जीवन यूँ ही गँवा रहा है भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










अनमोल तेरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है
किस ओर तेरी मंजिल
किस ओर जा रहा है
अनमोल तेंरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है।।
तर्ज आये हो मेरी जिंदगी।


सपनो की नींद में ही
यह रात ढल न जाये
पल भर का क्या भरोसा
कही जान निकल ना जाये
गिनती की है ये साँसे
यूँ ही लुटा रहा है
किस ओर तेरी मंजिल
किस ओर जा रहा है
अनमोल तेंरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है।।


जायेगा जब यहाँ से
कोई ना साथ देगा
इस हाथ जो दिया है
उस हाथ जा के लेगा
कर्मो की है ये खेती
फल आज पा रहा है
किस ओर तेरी मंजिल
किस ओर जा रहा है
अनमोल तेंरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है।।









ममता के बन्धनों ने
क्यों आज तुझको घेरा
सुख में सभी है साथी
कोई नहीं है तेरा
तेरा ही मोह तुझको
कब से रुला रहा है
किस ओर तेरी मंजिल
किस ओर जा रहा है
अनमोल तेंरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है।।


जब तक है भेद मन में
भगवान से जुदा है
खोलो जो दिल का दर्पण
इस घर में ही खुदा है
सुख रूप हो के भी तू
दुःख आज पा रहा है
किस ओर तेरी मंजिल
किस ओर जा रहा है
अनमोल तेंरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है।।


अनमोल तेरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है
किस ओर तेरी मंजिल
किस ओर जा रहा है
अनमोल तेंरा जीवन
यूँ ही गँवा रहा है।।
स्वर श्री प्रेमभूषण महाराज जी।




8084154407

8








anmol tera jeevan yuhi gava raha hai lyrics