अम्बे के हम है दीवाने चले माँ को मनाने भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










अम्बे के हम है दीवाने
चले माँ को मनाने
माँ को मनाने चले
माँ को मनाने
माता के दर्शन पाने
चले माँ के दीवाने
अम्बे के हम हैं दिवाने
चले माँ को मनाने।।


पर्वत की चोटी पे डेरा है डाला
सारे जहाँ से ये धाम निराला
झूमें नाचे गाएं चले माँ को मनाने
अम्बे के हम हैं दिवाने
चले माँ को मनाने।।


छोड़ के दुनिया के काम ये सारे
माँ की शरण जाएं माँ के दुलारे
चरणों में सबकुछ लुटाने
चले माँ को मनाने
अम्बे के हम हैं दिवाने
चले माँ को मनाने।।


लाल चुनरिया गले में है डाली
हाथों में लाल ध्वजा देखो है प्यारी
जयकारा माँ का लगाने
चले माँ को मनाने
अम्बे के हम हैं दिवाने
चले माँ को मनाने।।









आँचल पकड़ कोई माँ को मनाए
झोली फैलाके कोई शीश झुकाएं
वरदान मैया से पाने
चले माँ को मनाने
अम्बे के हम हैं दिवाने
चले माँ को मनाने।।


अम्बे के हम है दीवाने
चले माँ को मनाने
माँ को मनाने चले
माँ को मनाने
माता के दर्शन पाने
चले माँ के दीवाने
अम्बे के हम हैं दिवाने
चले माँ को मनाने।।












ambe ke hum hai deewane chale maa ko manane lyrics