ऐसा है सेवक श्री राम का हनुमानजी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
सेवा में गुजरे
वक्त हनुमान का
ऐसा है सेवक श्री राम का
श्री राम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का।।
तर्ज साजन तुमसे प्यार की।
राम पे जब विपदा आई
हर मुश्किल आसान किया
हर्षित होकर रघुराई
हनुमत को सम्मान दिया
हनुमत को सम्मान दिया
भाई तू तो निकला
है बड़े काम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का
श्री राम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का।।
राम नाम की ओढ़ चुनर
बनके राम का मतवाला
पाँव में बांधे ये घुंघरू
मस्ती में नाचे बाला
मस्ती में नाचे बाला
बनके दीवाना
ये तो राम नाम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का
श्री राम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का।।
चरणों में ये रहते सदा
सिंहासन पे राम सिया
कुंदन सब कुछ हनुमत ने
प्रभु राम पे वार दिया
प्रभु राम पे वार दिया
रखता ना ध्यान देखो
अपने आराम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का
श्री राम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का।।
सेवा में गुजरे
वक्त हनुमान का
ऐसा है सेवक श्री राम का
श्री राम का
ऐसा हैं सेवक श्री राम का।।
aisa hai sewak shri ram ka bhajan lyrics