ऐसा दे वरदान दाता ऐसा दे वरदान लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
ऐसा दे वरदान दाता
ऐसा दे वरदान
अंधकार छटे अज्ञान मिटे
दुःख विपदा का काल कटे
जग का हो कल्याण दाता
ऐसा दे वरदान
ऐसा दें वरदान दाता
ऐसा दे वरदान।।
देखे इतनी शक्ति हमें देना दाता।
भक्ति से तर कर दो तन को
श्रद्धा से भर दो इस मन को
निर्धन या धनवान यहाँ पे
सब हो एक समान दाता
ऐसा दे वरदान
ऐसा दें वरदान दाता
ऐसा दे वरदान।।
योगी योग सिखाए सबको
सच की राह दिखाए सबको
जिससे कायाकल्प हो जाए
स्वस्थ रहे इंसान दाता
ऐसा दे वरदान
ऐसा दें वरदान दाता
ऐसा दे वरदान।।
हम है राही दुनिया सफर है
अपनी अपनी सबकी डगर है
याद रहे ये बात सभी को
हम है यहाँ मेहमान दाता
ऐसा दे वरदान
ऐसा दें वरदान दाता
ऐसा दे वरदान।।
सच ही निकले जब भी बोले
सच कानों में मिश्री घोले
भूले से भी झूठ ना बोले
ये तेरी संतान दाता
ऐसा दे वरदान
ऐसा दें वरदान दाता
ऐसा दे वरदान।।
ऐसा दे वरदान दाता
ऐसा दे वरदान
अंधकार छटे अज्ञान मिटे
दुःख विपदा का काल कटे
जग का हो कल्याण दाता
ऐसा दे वरदान
ऐसा दें वरदान दाता
ऐसा दे वरदान।।
aisa de vardan data lyrics