अगला जनम भी सांवरे लिख ले अपने नाम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
अगला जनम भी सांवरे
लिख ले अपने नाम
बस इतनी कृपा रखना
तेरा करता रहूं गुणगान
अगला जनम भी साँवरे
लिख ले अपने नाम।।
तर्ज मेरे सर पर रखदो बाबा।
तड़प रहा हूँ इस चाहत में
ऐसी किरपा कर देना
इस किरपा का दाम अगर हो
मनचाहा वो ले लेना
मैं खुद भी बिक जाऊँगा
बदले में मेरे सरकार
अगला जनम भी साँवरे
लिख ले अपने नाम।।
मेरे काम का मोल भाव
एक दिन मिलकर के हो जाए
इस चक्कर में सांवरिया
कम से कम दर्शन हो जाएँ
इतना तो मुझ पे करना
ऐ सांवरिया एहसान
अगला जनम भी साँवरे
लिख ले अपने नाम।।
इस जनम जितने प्रेमी
मुझको तेरे दरबार मिले
ये सारे प्रेमी हर जनम में
मुझको यूँ हर बार मिले
रवि की इस अर्ज़ी को
तुम कर लेना स्वीकार
अगला जनम भी साँवरे
लिख ले अपने नाम।।
अगला जनम भी सांवरे
लिख ले अपने नाम
बस इतनी कृपा रखना
तेरा करता रहूं गुणगान
अगला जनम भी साँवरे
लिख ले अपने नाम।।
agla janam bhi sanware likh le apne naam lyrics