अब तो भजन करो भाई ये काया तेरी हो गई पुरानी रे लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
अब तो भजन करो भाई
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे
हो गई पुरानी काया हो गई पुरानी
अब तो भजन करो भाईं
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे।।
ये काया तेरी ऐसे उड़ेगी
ऐसे उड़ेगी काया ऐसे उड़ेगी
जैसे धुआँ आसमानी
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे
अब तो भजन करो भाईं
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे।।
ये काया तेरी ऐसी जलेगी
ऐसी जलेगी काया ऐसी जलेगी
जैसे तेल बिना बाती
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे
अब तो भजन करो भाईं
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे।।
ये काया पर गर्व ना करना
गर्व ना करना प्यारे गर्व ना करना
बिता समय पछतानी
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे
अब तो भजन करो भाईं
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे।।
अब तो भजन करो भाई
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे
हो गई पुरानी काया हो गई पुरानी
अब तो भजन करो भाईं
ये काया तेरी हो गई पुरानी रे।।
गायिका अनुजा भारती।
ab to bhajan karo bhai ye kaya teri ho gayi purani re lyrics