आयो कहाँ से घनश्याम भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
आयो कहाँ से घनश्याम
आयो कहां से घनश्याम
रैना बिताई किस धाम
रैना बिताई किस धाम हाय राम
आयो कहां से घनश्याम
आयो कहां से घनश्याम।।
देखे कैसे जाऊँ सखी मैं पनियां भरन।
रात की जागी रे अंखिया है तोरी
हो रही गली गली जिया की चोरी
हो नहीं जाना बदनाम हाय राम
आयो कहां से घनश्याम
आयो कहां से घनश्याम।।
सज धज तुमरी का कहूँ रसिया
ऐसे लगे तेरे हाथों में बंसिया
जैसे कटारी लियो थाम हाय राम
आयो कहां से घनश्याम
आयो कहां से घनश्याम।।
मैं ना कहूँ कछु मोसे ना रूठो
तुम खुद अपने जियरा से पूछो
बीती कहाँ पे कल शाम
आयो कहां से घनश्याम
आयो कहां से घनश्याम।।
आयो कहाँ से घनश्याम
आयो कहां से घनश्याम
रैना बिताई किस धाम
रैना बिताई किस धाम हाय राम
आयो कहां से घनश्याम
आयो कहां से घनश्याम।।
स्वर श्री मन्ना डे।
प्रेषक रूपचंद जी।
9058152994
aayo kahan se ghanshyam lyrics hindi