आये है गणेश बप्पा आज मोरे आंगना लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन










आये है गणेश बप्पा
आज मोरे आंगना
आये मोरे आंगना
जी आये मोरे आंगना
आये हैं गणेश बप्पा
आज मोरे आंगना।।
देखे मोरे अंगना गजानंद आए री।


चरण पखारूँ माथे तिलक लगाऊं रे
प्रथमे गणेश पूजा आरती सजाऊँ रे
झोलियाँ फैलाओ मांगो
दिल से जो है माँगना
आये हैं गणेश बप्पा
आज मोरे आंगना।।


माँ को भी लाए रिद्धि सिद्धि को भी लाए
शुभ और लाभ संग में शिव जी भी आए
भादो का महीना शुभ है
पावन सुहावना
आये हैं गणेश बप्पा
आज मोरे आंगना।।









बल और बुद्धि साहस करते प्रदान है
बोलो तो गणेश बप्पा बड़े ही महान है
प्रेम से पुकारो योगी
देव आए आंगना
आये हैं गणेश बप्पा
आज मोरे आंगना।।


आये है गणेश बप्पा
आज मोरे आंगना
आये मोरे आंगना
जी आये मोरे आंगना
आये हैं गणेश बप्पा
आज मोरे आंगना।।













aaye hai ganesh bappa aaj more angna lyrics