आश्रय श्याम का हिंदी भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
आश्रय श्याम का
आश्रय श्याम का
घडी घडी और पल पल क्षण क्षण
नाम रटूं मैं तेरा
श्याम तेरा दास तेरा
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
तर्ज कदम कदम पर रक्षा करता।
बुरो बुरो मैं बहुत बुरो हूँ
आखिर टाबर तेरा
मेरे जुलम की फरद फाड़ दो
गुनहगार हूँ तेरा
श्याम तेरा दास तेरा
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
काम क्रोध मद लोभ प्रभु जी
चौतरफो से घेरा
जासे मारग दिखे नाही
चारों तरफ अँधेरा
श्याम तेरा दास तेरा
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
बेगा पधारो श्याम बिहारी
बांह पकड़ लो मेरा
मनडो म्हारो कयो ना माने
हठ ठाने बहु तेरा
श्याम तेरा दास तेरा
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
अरज करन को जोर प्रभु जी
और कछु ना मेरा
विप्र मंडल को आस तिहारी
दे चरणों में बसेरा
श्याम तेरा दास तेरा
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
घडी घडी और पल पल क्षण क्षण
नाम रटूं मैं तेरा
श्याम तेरा दास तेरा
मेरा तेरे भरोसे डेरा।।
aashray shyam ka bhajan lyrics