आरती बालकृष्ण की कीजे हिंदी लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
आरती बालकृष्ण की कीजे
अपनो जन्म सफल कर लीजे
आरती बाल कृष्ण की कीजे।।
ये भी देखें श्यामा तेरी आरती।
श्री यशोदा को परम दुलारो
बाबा की अखियन को तारो
गोपिन के प्राणन को प्यारो
इन पे प्राण न्योछावर कीजे
आरती बाल कृष्ण की कीजे
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।
बलदाऊ को छोटो भैया
कलुआ कलुआ बोलत मैया
प्रेम मुदित मन लेत बलैयां
यह छवि नैनन में भर लीजे
आरती बाल कृष्ण की कीजे
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।
तोतली बोली मधुर सुहावे
सखा संग खेलत सुख पावे
सोई सूक्ति जो इनको ध्यावे
अब इनको अपना कर लीजे
आरती बाल कृष्ण की कीजे
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।
श्री राधा वर सुघर कन्हैया
ब्रज जन को नवनीत खिवैया
देखते ही मन नयन चुरैया
अपनो सर्वस्व इनको दीजे
आरती बाल कृष्ण की कीजे
अपनो जन्म सफल कर लीजे।।
आरती बालकृष्ण की कीजे
अपनो जन्म सफल कर लीजे
आरती बाल कृष्ण की कीजे।।
9425358962
aarti balkrishna ki kije lyrics in hindi