आजा री प्यारी निंदिया आजा तू बाबोसा भजन - MadhurBhajans मधुर भजन










आजा री प्यारी निंदिया
आजा तू
नैनो में आके समा जा तू
श्री बाबोसा का
सपना में देखूं।।


जल्दी आजा निंदिया रानी
सपना मेरा साकार हो
छगनी के नंदन श्री बाबोसा भगवन
मुझको तेरा दीदार हो
नयनो में आके समाजा तू।।


रात ढली अब आजा री निंदिया
तुझको बुलाये अखियाँ
क्यो तड़पाये मोहे समझ न आये
बीत न जाये रतियाँ
हो न जाये प्रभात रे।।


अँखियों पर हो पहरा तेरा
हो जीवन में सवेरा
सपना संजोता दिलबर जो तेरा
ख्वाब रहे न अधूरा।।









आजा री प्यारी निंदिया
आजा तू
नैनो में आके समा जा तू
श्री बाबोसा का
सपना में देखूं।।
गायिका श्रीमति सुजाता त्रिवेदी।
लेखक प्रेषक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
9907023365










aaja ri pyari nindiya aaja babosa bhajan lyrics