आजा कलयुग में लेके अवतार ओ भोले भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
आजा कलयुग में लेके
अवतार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले।।
तर्ज आजा कलयुग में लेके।
दुनिया बनाने वाले
कर दुनिया का ख्याल रे
तेरे संसार का हुआ है
बुरा हाल रे
भाई को भाई रहा मार ओ भोले
भाई को भाई रहा मार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले।।
हाल कभी पूछ आके
भोले तू गरीब का
लिख्या सब ते न्यारा
भाग क्या ते बदनसीब का
रोटी देदे भूखा तो मत मार ओ भोले
रोटी देदे भूखा तो मत मार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले।।
पापियों के पाप धो धो
गंगा मैली हो गई
पापों से लड़ेगी कब तक
ये पहेली हो गई
तेरे बिना होगा ना उद्धार ओ भोले
तेरे बिना होगा ना उद्धार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले।।
आजा कलयुग में लेके
अवतार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले
अपने भक्तो की सुनले
पुकार ओ भोले।।
aaja kalyug me leke avtar o bhole lyrics