आज हम नाचेंगे राधे के दरबार भजन लिरिक्स - MadhurBhajans मधुर भजन
आज हम नाचेंगे राधे के दरबार
हर कोई झूमे हर कोई नाचे
हो रही जय जयकार
आज हम नाचेंगे राधें के दरबार।।
ऊंचे महल अटारी वारी
श्री राधे बरसाने वाली
कीरतकुंवरी भानु दुलारी
ब्रज मंडल सरकार
आज हम नाचेंगे राधें के दरबार।।
बड़ी सुहानी शुभ शुभ बेला
लाडली लाल का लगा है मेला
मेला भी ऐसा अलबेला
जैसे कोई त्यौहार
आज हम नाचेंगे राधें के दरबार।।
बजे बांसुरी बीन शहनाई
बजे ढोल डफ बजे बधाई
बरस रहे रंग रस फूल कलियाँ
नाच रहे नर नार
आज हम नाचेंगे राधें के दरबार।।
कहे मधुप हरि भक्त प्यारे
आंदन लूट रहे है सारे
हरी नाम के हीरे मोती
लूट रहा संसार
आज हम नाचेंगे राधें के दरबार।।
आज हम नाचेंगे राधे के दरबार
हर कोई झूमे हर कोई नाचे
हो रही जय जयकार
आज हम नाचेंगे राधें के दरबार।।
स्वर श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
aaj hum nachenge radhe ke darbar bhajan lyrics